
जमशेदपुर : लौहनगरी जमशेदपुर केवल लोहा ही नहीं बनाती. इस शहर की एक सबसे बड़ी खासियत ये भी है, कि यह इंवेंटफुल शहर है. यहां हर एक क्षण को लोग बड़े पैमाने पर सेलिब्रेट करते हैं. यही कारण है कि झारखंड ही नहीं देश औऱ विदेश में जमशेदपुर शहर एक अलग पहचान रखता है. साल 1977 में महज कुछ लोगों को साथ लेकर कैनल क्लब की शुरूआत हुई थी, तब से लेकर आज तक लगातार जमशेदपुर कैनल क्लब प्रतियोगिता आयोजित करा रही है. औऱ देखते ही देखते जमशेदपुर कैनल क्लब, कैनल क्लब ऑफ इंडिया में अपनी दमदार उपस्थिति दर्ज करते हुए इस साल रिकॉर्ड 347 डॉग्स की प्रतियोगिता आयोजित करा रही है.
जमशेदपुर के जेआरडी स्पो्र्ट्स क्लब में आज से शुरू हुए तीन दिवसीय डॉग शो में देश भर के डॉग प्रेमी अपने पालतू श्वानों के साथ पहुंचे हैं. आज पहले दिन आज्ञाकारी श्वानों की प्रतियोगिता के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ. इस साल इस प्रतियोगिता में विदेशी के साथ देसी नस्ल के श्वान भी परफॉम करेंगे.
जानकारी देते हुए जमशेदपुर कैनल क्लब की अध्यक्ष रूचि नरेंद्रन ने बताया कि आनेवाले दिनों में जमशेदपुर कैनल क्लब कई उपलब्धियां हालिल करने जा रही है. उन्होंने बताया कि जल्द ही पालतू श्वानों के लिए श्मशान भूमि भी बनने जा रही है. श्रींमती नरेंद्रन ने बताया कि शहरवासियों के सहयोग से इस साल 68 वां, 69 वां और 70 वां कैनल प्रतियोगिता आयोजित कराई जा रही है, जो अपनेआपमें अनोखा होगा.







