
जमशेदपुर : जमशेदपुर के पोटका थाना अंतर्गत कालिकापुर बैंक ऑफ इंडिया में किसान क्रेडिट कार्ड द्वारा फर्जी तरीके से ऋण पास कराने के मामले में पुलिस ने सात साल बाद दो बैंक कर्मियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार किए गए कर्मी में चंद्रशेखर विश्वास और असीम बैनर्जी शामिल है. दोनों को पुलिस ने मानगो स्थित उनके आवास से गिरफ्तार किया है. पोटका पुलिस ने बताया कि इस मामले में असीम बनर्जी, चंद्रशेखर विश्वास, पीयूष क्रांति आस, पीटर प्रवल टोप्पो, अंशू गुप्त, संजीत कुमार सरदार, हजाम चरण टुडू, नगेन भगत, और कैलास भगत पर पोटका थाना में मामला दर्ज किया गया था। इसी मामले में छापेमारी कर चंद्रशेखर और असीम को जेल भेजा गया है. मामले में अब भी तीन आरोपी फरार है. ये सभी बैंक कर्मी है. बिचौलिए इन्ही की मिली भगत से केसीसी ऋण में फर्जीवाडा कर करोड़ों रुपए का गबन कर चुके है.






