
जमशेदपुर : टाटानगर रेलवे स्टेशन में अगर आप बिना कोई भी प्लेटफॉर्म टिकट या रेलवे टिकट की यात्रा कर रहे है या स्टेशन में इंट्री कर रहे है तो मुश्किलों में फंस सकते है. वजह है कि बिना टिकट यात्रा करने वालों और बिना प्लेटफॉर्म टिकट के स्टेशन में घुमने या उतारने वालों को टीटीइ और पुलिस द्वारा पकड़ा जा रहा है.

इसको लेकर शुक्रवार को सघन अभियान चलाया गया, जिसमें कई लोगों को पकड़ा गया. इस दौरान भागाभागी भी होता रहा. कई लोग बचने के लिए छुपते नजर आये, लेकिन कई लोग पकड़े गये. इस दौरान कई लोगों पर हर्जाना भी लगा दिया गया.
पुलिस के सहयोग से यह अभियान अभी जारी रहेगा. अपराध को रोकने के लिए भी यह अभियान जरूरी है ताकि गलत लोग स्टेशन के अंदर मत घुस जाये.







