
जमशेदपुर : जमशेदपुर बार एसोसिएशन का चुनाव 21 जनवरी को होना है. इधर 6 जनवरी से ही नामांकन और विपत्रों की बिक्री जारी है. वैसे इस बार कई दिग्गजों के चुनावी समर में कूदने से मुकाबला रोचक हो गया है. जहां दिग्गजों के कैम्पेनिग शुरू हो गया है. हालांकि अब तक पुरानी कमेटी का मामला हाईकोर्ट में लंबित है.

वहीं वकीलों की गुटबाजी चुनाव को काफी रोचक बना रही है. 10 जनवरी को जिला बार एसोसिएशन चुनाव हेतु नामांकन दाखिल प्रक्रिया पूरी की गयी. इसमे पूर्व कार्यकारिणी सदस्य अधिवक्ता पवन कुमार तिवारी ने संयुक्त सचिव पद पर नामांकन दाखिल कर दावेदारी प्रस्तुत किया. नामांकन दाखिल प्रक्रिया में अपने समर्थकों के साथ पवन तिवारी ने आवेदन पत्र जमा किया, साथ ही कहा कि अधिवक्ताओं की हक और अधिकार के लिए आने वाले दिनों में आवाज बुलंद की जाएगी. बार एसोसिएशन की मर्यादा एवं गरिमा को बरकरार रखते हुए कार्य करेंगे.

दूसरी ओर, जमशेदपुर बार एसोसिएशन के चुनाव में भाजपा नेता और अधिवक्ता स्वाति मित्रा समेत अन्य लोगों ने नामांकन किया. कई महिलाओं ने भी इसमें हिस्सा लिया. दूसरी ओर, लखन लाल ने भी नामांकन भरा है. वे कार्यकारिणी समिति सदस्य के पद के लिए अपना नामांकन दाखिल किया है.

फिलहाल, चुनाव प्रचार तेज हो चुका है. जमशेदपुर बार एसोसिएशन के चुनाव को लेकर हर कोई अलग-अलग बैठक भी कर रहे है और संपर्क अभियान भी चला रहे है ताकि चुनाव में उनकी जीत हो जाये.







