जमशेदपुर : जमशेदपुर के परसुडीह थाना क्षेत्र के सालगाझुड़ी के पास बुधवार दोपहर ट्रेन के सामने कूदने वाली महिला की शिनाख्त हो चुकी है. महिला सोनारी के खूंटाड़ीह ईस्ट मस्जिद रोड की रहने वाली रूमा ओझा थी. वह श्रीराम स्वीट्स के मालिक पार्थो ओझा की पत्नी थी. परिजनों का कहना है कि उसकी दिमागी हालत ठीक नहीं थी, जिसका इलाज चल रहा था. वह दो बच्चों की मां थी. (नीचे भी पढ़ें)

गौरतलब है कि बुधवार को परसुडीह थाना क्षेत्र के सालगाझुड़ी फाटक के पास ट्रेन से कूद कर महिला ने जान दे दी थी. जिसका गुरुवार को शिनाख्त हुआ. ट्रेन से कूदने के बाद उसके शरीर के दो टुकड़े हो चुके थे. फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है.







