
चाईबासा : पश्चिम सिंहभूम जिले के पुलिस अधीक्षक इंद्रजीत महथा के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अमर कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में अपराध नियंत्रण हेतू वाहन चेकिंग दल का गठन किया गया. वाहन चेकिंग दल द्वारा गुरुवार सुबह सदर थाना अंतर्गत शहीद चौक के पास वाहन की चेकिंग के दौरान बाइक संख्या जेएच-05-सीएच-5927 पर सवार एक व्यक्ति को रोक कर पुलिस ने गाड़ी के पेपर दिखाने को कहा. पूछताछ में चालक ने अपना नाम राजन कुमार, पिता प्रदीप कुमार प्रसाद मनगाझी पुरानी बाजार थाना मनीगाझी जिला – दरभंगा ( बिहार ) बताया. बाइक से संबंधित दस्तावेज की मांग करने पर उनके द्वारा कोई कागजात प्रस्तुत नही किया गया. तलाशी लेने के दौरान राजन के पास से पुलिस को दो आधार कार्ड मिले जिसमें एक का पता उसके द्वारा बताया गया था कि जिसका आधार नंबर 983313639062 और दूसरा नाम जय नायर पिता के विजय नायर, बिरसानगर गोलमुरी जमशेदपुर पूर्वी सिहभूम, झारखण्ड जिसका आधार नंबर 983313639061 पाया गया. दोनों आधार कार्ड में एक ही व्यक्ति का फोटो पाया गया. राजन के पास से पुलिस ने एक अन्य का भी दो आधार कार्ड बरामद किया है. राजन से पूछताछ करने पर उसने पुलिस को बताया कि आधार कार्ड नंदी मार्केट स्थित संगीता डिजिटल स्टुडियों में मो साजिद द्वारा बनाया गया है. स्टूडियों में मोहन सिंह पूर्ति नामक कर्मचारी द्वारा जाली आधार कार्ड, वोटर कार्ड, चालक अनुज्ञप्ति एवं महत्वपूर्ण सरकारी दस्तावेजों से फोटोसॉप सॉप्टवेयर के माध्यम से छेडछाड कर बनाया जाता है, जिसका उपयोग मो साजिद एवं अन्य सहयोगियों द्वारा न्यायालय में फर्जी जमानतदार बनकर अपराधकर्मियों का जमानत कराने में किया जाता है. पहचान पत्र के लिए 100 से 150 रुपये लिए जाते थे. संगीता डिजिटल स्टूडियों में छापामारी के दौरान कई फर्जी दस्तावेज के साथ दस्तावेज बनाने में प्रयुक्त इलेक्ट्रॉनिक सामान भी बरामद किये गये है. पुलिस ने स्टुडियो में छापेमारी कर राजन कुमार, मोहन सिंह पुर्ती, रामावतार राम रवि को गिरफ्तार किया है जबकि इस मामले में मो. साजिद, फरार है.
ये सामान हुए बरामद
2 कम्पयुटर सी०पी०यू०, 3 कम्पयुटर हार्ड डिस्क , 1 कलर प्रिंटर, 1 प्लसर मोटर साईकिल ( नं0 – JH – 05CH / 5927 ) , 1 मोबाईल, 1 मोबाईल सिम, फर्जी आधार कार्ड, ए0टी0एम0 कार्ड, संगीता डिटिजल स्टूड़ियों का स्लीप.
छापामारी दल में शामिल पुलिस पदाधिकारी
अमर कुमार पाण्डेय , अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी , सदर , चाईबासा,. पुनि निरंजन तिवारी , पुलिस – सह – थाना प्रभारी सदरचाईबासा, परि० पु0अ0नि0 आशिष कुमार भारद्वाज, परि पअनि पवन चन्द्र पाठक, परि पुअनि प्रवीण सिंह चौधरी , परि पुअनि धीरज कुमार मिश्रा, सशस्त्र बल सदर थाना चाईबासा.







