
जमशेदपुर : जमशेदपुर डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन चुनाव की प्रक्रिया रुक गई है. अभी तक चुनाव के लिए स्क्रुटनी नहीं हो पाई है. वहीं मतदान पदाधिकारियों ने एक प्रस्ताव लिया जिसे झारखंड बार काउंसिल को भेजा गया है. इसके बारे में काउंसिल की ओर से अभी तक निर्देश नहीं आया है। इसे निर्वाचन पदाधिकारी दीनानाथ प्रसाद, नरहरि आचार्या और सुरेन्द्र नाथ चौधरी ने भेजा है. मंगलवार को बार काउंसिल से चुनाव पर्यवेक्षकों की टीम जमशेदपुर आने वाली थी. दोपहर तीन बजे तक बार भवन में निर्वाचन पदाधिकारी इंतजार करते रहें. उनके नहीं आने के बाद तीनों ने प्रस्ताव लेकर उसे काउंसिल को भेजा है.
नहीं प्रकाशित हुई अंतिम सूची
बार एसोसिएशन के चुनाव के लिए मतदाताओं की अंतिम सूची का प्रकाशन अभी तक नहीं हुई है. स्क्रुटनी होने के बाद भी बैलेट पेपर बनाने में टाइम लगेगा. गुरुवार को काउंसिल से आदेश आने के बाद पूरक सूची प्रकाशित होती है तो 17 जनवरी को नामांकन का समय दिया जाएगा, उसके बाद स्क्रूटनी होगी. उसके बाद नामांकन वापसी की प्रक्रिया अपनायी जानी है. इन दो प्रक्रिया के पूरा करने में तिथि 19 जनवरी तक जा सकती है. उसके बाद बैलेट पेपर तैयार होना है जिसमें भी समय लगेगा। ऐसे में 21 जनवरी को मतदान होना संभव प्रतीत नहीं हो रहा है.
ऑडिट को लेकर 17 जनवरी को हाई कोर्ट में होनी है सुनवाई
इधर जमशेदपुर बार एसोसिशन के ऑडिट को लेकर 17 जनवरी को हाईकोर्ट में तिथि निर्धारित है. इस दिन कोर्ट में तीन पक्षों में पूर्व बार एसोसिएशन के तीन पदाधिकारी, ऑडिटर और रिसीवर को एफीडेविट देना है. हाईकोर्ट में प्रक्रिया एसासिएशन के ऑडिट कराने पर चल रही है. कोर्ट ने पहले ही कह दिया है कि चुनाव बार काउंसिल को कराना है. इधर मतदाता सूची के प्रकाश में दिक्कत के बारे में निर्वाचन पदाधिकारी सुरेश चन्द्र चौधरी का कहना है कि जिन लोगों ने सूची में नाम जोड़ने के लिए अपना आवेदन दिया है उनमें से कुछ उनके पास है तो कुद पर्यवक्षकों की टीम जो पिछले दिनों आयी थी उनके पास है। दोनेां साथ मिलने पर ही उसे सूचीबद्ध किया जा सकेगा.







