
जमशेदपुर : भारतीय रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम, राम मनोहर लोहिया नेत्रालय द्वारा चिमनलाल भालोटिया सेवा संस्थान, राजस्थान सेवा सदन तथा जिला ग्रामीण स्वास्थ्य समिति के सहयोग से 576वां नेत्र शिविर स्व. राधा किशन अग्रवाल के पुण्य स्मृति में तथा मंजू आगीवाल-कमल आगीवाल के विवाह की 50वीं वर्षगांठ पर संयुक्त रूप से आयोजित किया गया। जाने माने नेत्र चिकित्सक डॉ. जे. एस. बेदी ने नेत्र रोगियों के आंखों की जांच किया तथा 54 नेत्र रोगियों को मोतियाबिन्द ग्रस्त पाया, जिनकी स्वास्थ्य जांच के पश्चात 42 नेत्र रोगियों को ऑपरेशन योग्य पाया गया। इन 42 नेत्र रोगियों में 21 नेत्र रोगियों के ऑपरेशन के लिए स्व. राधाकिशन जी अग्रवाल के परिजन कन्हैयालाल अग्रवाल एवं उनके पुत्र नन्द किशोर अग्रवाल जहां हाथ बढाया वहीं शेष 21 नेत्र रोगियों के ऑपरेशन के लिए इस माह अपनी विवाह की 50वीं वर्षगांठ मना रहे मंजू आगीवाल-कमल आगीवाल ने हांथ बंटाया, जिससे इस शिविर के चयनित सभी नेत्र रोगियों का ऑपरेशन इसी शिविर में सम्पन्न होगा। आज नेत्र जांच के अवसर पर समाजसेवी कन्हैयालाल अग्रवाल, रितेश अग्रवाल, उर्मिला आगीवाल, मंजू आगीवाल एवं मनीष आगीवाल मुख्य रूप से उपस्थित थे। समाजसेवी चन्द्रमोहन सिंह एवं राकेश मिश्र ने जांच सत्र के दौरान चिकित्सीय टीम को सहयोग प्रदान किया। शिविर का संचालन रेड क्रॉस सोसाईटी के मानद सचिव विजय कुमार सिंह ने किया। कल ऑपरेशन सत्र का उद्घाटन संयोजक परिवार द्वारा किया जायेगा।







