
जमशेदपुर : न्यू बाराद्वारी स्थित गांधी आश्रम श्रीश्री जगन्नाथ मंडप परिषद में श्रीश्री चैतन्य महाप्रभु सोलह प्रहरी हरिनाम संकीर्तन सह विश्व महायज्ञ 2020 का आयोजन किया जा रहा है. इस संदर्भ में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में आश्रम के संरक्षक शंभु मुखी डुंगरी ने बताया कि हर साल की भांति इस साल भी बंसत पंचमी के शुभ अवसर पर चार दिवसीय श्रीश्री चैतन्य महाप्रभु सोलह प्रहरी संकीर्तन सह विश्व कल्याण महायज्ञ के तहत आगामी 28 जनवरी (मंगलवार) को संध्या 7 बजे अधिवास कलश स्थापना, 29 जनवरी (बुधवार) को सुबह 10 बजे श्रीश्री चैतन्य महाप्रभु सोलह प्रहरी हरिनाम संकीर्तन सह विश्व कल्याण महायज्ञ की शुरुआत होगी. 31 जनवरी (शुक्रवार) को प्रातः 10 बजे पूर्णाहुति, नगर भ्रमण, कीर्तन एवं महाप्रसाद वितरण तथा संध्या 4 बजे बैठकी कीर्तन सह पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र वितरण किया जायेगा. इसमें विशेष आकर्षण आमंत्रित पश्चिम ओडिशा से आयी हुई महिला एवं पुरुष संकीर्तन मंडली धोराखेंदा महिला संकीर्तन मंडली (बरपाली), पश्चिम ओडिशा महिला संकीर्तन मंडली (बरपाली), रोफा खाल पुरूष संकीर्तन मंडली (बलांगीर), श्री चैतन्य किरला संकीर्तन मंडली (बोद्ध बलांगीर), पश्चिम ओडिशा कला परिषद संकीर्तन मंडली (चिचिड़ा बलांगीर), कस्तूरबा आश्रम ए संकीर्तन मंडली (जमशेदपुर) के द्वारा भजन-कीर्तन प्रस्तुत किया जायेगा. इस अवसर पर शहर के समाजसेवी राजनेता सरकारी अधिकारी एवं गणमान्यजन उपस्थित रहेगे संवाददाता सम्मेलन में सलाहकार जय सागर बागदल, घनश्याम महानंद, संतोष कुमार, मुखिया घासीराम बरिया, टिकेश्वर मेहर, कालीचरण मंडल, चंदन कुंभकार, संतोष सेठ, मित्रु प्रधान, सहदेव अदावर, पं उज्वल चक्रवर्ती, गौरी सुरेश, नरेश गोविंदो, सानदो, रमेश, बंशी, राजेश, नवीन, प्रकाश, नीलमणि सेठ एवं आश्रम वासी उपस्थित थे .







