
जमशेदपुर : सिक्किम के राज्यपाल गंगा प्रसाद रविवार को जमशेदपुर पहुंचे. यहां चौरसिया समाज के स्वर्ण जयंती समारोह में शामिल हुए. यहां समाज के लोगों और प्रशासनिक अधिकारियों ने गर्मजोशी से स्वागत किया. सादगी के लिए प्रसिद्ध गवर्नर रेल मार्ग से जमशेदपुर पहुंचे. वहीं कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रगान एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया. कार्यक्रम में कई रंगारंग कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया. महामहिम राज्यपाल के हाथों समाज के पुस्तक का विमोचन किया गया. वहीं लोगों को संबोधित करते हुए राज्यपाल ने समय के महत्व की जानकारी दी. महामहिम ने बताया कि मेहनत का कोई विकल्प नहीं है. आपका मेहनत आपको कामयाबी तक पहुंच जाएगा और समाज को एक सूत्र में बांधे रखना सभ्य समाज का परिचायक है.







