
रांची : राजधानी रांची के सदर थाने में एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। पत्नी और प्रेमिका ने एक व्यक्ति को साथ रहने के लिए आपस में बांट लिया है। दोनों के बीच व्यक्ति (पति) के सप्ताह में तीन-तीन दिन साथ रहने पर सहमति हुई है। पत्नी और प्रेमिका ने पति को एक दिन की छुट्टी भी दी है।
दरअसल, शनिवार को एक व्यक्ति की प्रेमिका सदर थाने पहुंची और शिकायत की कि इकरारनामे को तोड़ते हुए पांच दिन से उसका प्रेमी घर नहीं आया है। पति, पत्नी और वो के चक्कर में पुलिस भी परेशानी में पड़ गई। पुलिस ने पति राजेश कुमार को थाने बुलाया और समझाया। इसके बाद राजेश की पत्नी और प्रेमिका में सहमति बनी।
पुलिस की मौजूदगी में प्रेमिका और पत्नी ने समझौता किया ताकि दोनों के लिए पति के दिनों का बंटवारा होगा। अब राजेश ने प्रेमिका से भी शादी कर ली है, इसलिए सप्ताह में तीन दिन पहली पत्नी, तीन दिन दूसरी पत्नी के साथ रहेगा। एक दिन वह कहीं भी आ-जा सकेगा।







