
जमशेदपुर : शहर एक युवक ने अस्पतालों की लापरवाही से दम तोड़ दिया. आपको बता दें कि शनिवार को सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के भुईयांडीह का रहनेवाला एक युवक गोकुल डे अपने किसी रिश्तेदार को बाईपास रास्ते से एनएच- 33 छोड़ने निकला था. जहां बड़ाबांकी के पास बाईक अनियंत्रित होकर गड्ढे में गिर गयी. जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. उसे परिजन इलाज के लिए पहले एमजीए, उसके बाद टाटा मुख्य अस्पताल फिर ब्रह्मानंद अस्पताल का चक्कर लगते रहे. अंत में युवक ने इलाज के अभाव में दम तोड़ दिया. वहीं परिजनों ने अस्पाल और स्वास्थ्य व्यवस्था पर लापरवाही का आरोप लगाया.


















