
जमशेदपुर : बालीगुमा स्थित न्यू ग्रीन सिटी में अवध डेंटल कॉलेज एवं न्यू ग्रीन सिटी ऑनर्स वेलफेयर एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में महाराणा प्रताप की जयंती पर डेंटल कैम्प का आयोजन किया गया. शिविर में 350 लोगो के दांतों की नि:शुल्क जांच की गयी. इसके साथ ही आवश्यकता के अनुसार दवाइयों का भी वितरण किया गया. बेहतर इलाज के लिए कार्ड बनाया गया, जिसके माध्य्म से अवध डेंटल कॉलेज में इलाज के दौरान 40 प्रतिशत तक डिस्काउंट दिया जाएगा. इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में सोसाइटी के अध्यक्ष निर्मल सिंह उपस्थित थे. शिविर को सफल बनाने में आरके नायक, विवेकानंद सरकार, अरविंद कुमार, अनिल कुमार, अरुण कुइला समेत सोसाइटी से सभी लोगों के सराहनीय भूमिका रही. समापन पर मनोरंजन ठाकुर ने धन्यवाद ज्ञापन किया.







