
चाकुलिया : प्रखंड की चंदनपुर पंचायत के मुखिया दाखिन किस्कू पिछले कई दिनों से पश्चिम बंगाल के झाड़ग्राम अस्पताल में इलाजरत हैं. उन्हें पिछले दिनों ब्रेन हैमरेज हो गया था. उसके बाद परिवार के लोगों ने उन्हें इलाज के लिये झाड़ग्राम अस्पताल में भर्ती कराया है. सूचना पाकर बीती रात विधायक समीर महंती झाड़ग्राम अस्पताल पहुंचे और मुखिया सह झामुमो कार्यकर्ता के स्वास्थ्य की जानकारी ली. श्री महंती ने उनके परिजनों को सांत्वना दी कि वह हमेशा उनके साथ हैं. जब कभी भी जरूरत पड़े उन्हें, बताये वह हर संभव सहयोग करेंगे. इस दौरान डोमन माझी, बापी नंदी, मिठू हांसदा, अर्जुन हेम्ब्रम, दिलीप राणा, मिथुन कर समेत अन्य लोग उपस्थित थे.







