
जमशेदपुर : जमशेदपुर बार एसोसिएशन चुनाव आखिरकार खत्म हुआ। शुक्रवार को हुए चुनाव के बाद शनिवार को हुए मतगणना में अध्यक्ष पद पर लाला अजीत कुमार अंबाष्ट ने अपने प्रतिद्वंदी आर एन दास को 44 मतों से हराकर कुल 543 वोट पाकर जीत दर्ज की, वही उपाध्यक्ष के पद पर बलाइ पंडा ने अपना कब्जा जमाया।
चुनाव में जीत से अध्यक्ष काफी उत्साहित है। वे कह रहे है कि इस चुनाव से बार एसोसिएशन की हालत बेहतर होगी।

बलाई पांडे अपने प्रतिद्वंदी रविशंकर त्रिपाठी को मात दी। चुनाव में महासचिव के पद पर अनिल कुमार तिवारी ने 577 वोट पाकर जीत हासिल की।
अनिल शुरुआती राउंड से ही आगे रहे, उनके आसपास कोई भी नहीं फाटक पाया वही कोषाध्यक्ष का पद लगातार छठी बार दीबेंदू मंडल ले गए।

उन्हें कुल 528 मत मिले। इन सभी के अलावा मेंबर पदों में अनंत गोप, विनीता सिंह, गौरव पाठक रवि ठाकुर, ने बाजी मारी। फिलहाल अभी तक मतगणना जारी है अंतिम रिपोर्ट आने में समय लग सकता है।

इन्हें मिले इतने मत
अध्यक्ष पद के लिए
लाला अजीत कुमार अबस्ट 543 मत (जीते)
आरएन दास 499 मत
युधिष्ठिर महतो 71 मत
दूधनाथ प्रसाद 56 मत
रंजीत पांडे 43 मत
रिजेक्टेड 11

वाइस प्रेसिडेंट पद के लिए
बलाइ पंडा 378 मत (जीते)
रविशंकर त्रिपाठी 321
मो कासिम 223
संतोष महतो 181 मत
सुधीर कुमार प्रजापति 94 मत
रिजेक्ट 24

जनरल सेक्रेटरी पद के लिए
अनिल कुमार तिवारी 577 मत (जीते)
अजय कुमार सिंह राठौर 236 मत
कुमार राजेश रंजन 183 मत
संजीव रंजन बरिआर 123
त्रिलोकी नाथ ओझा 45
सुनील कुमार पांडे 25 मत
चौधरी सुभाष प्रसाद राय 21
रिजेक्टेड 9

कोषाध्यक्ष के लिए
दीबेंदु मंडल 528 मत (जीते)
राजीव सैनी 429 मत
जयंता डे 123 मत
अजय भुइयां 102 मत
रिजेक्टेड 41







