
चाकुलिया : चाकुलिया के सीएचसी का मंगलवार को राज्य स्तरीय कायाकल्प की टीम ने निरीक्षण किया. कायाकल्प की टीम में डॉ किरण कंडोला, जिला क्वालिटी अफसर अर्चना कुमारी, अस्पताल प्रबंधक प्रेमा मरांडी ने सीएचसी के लेबर रूम, आउट डोर समेत सम्पूर्ण अस्पताल का निरीक्षण किया. टीम ने अस्पताल की साफ सफाई का अवलोकन किया. टीम ने अस्पताल में इलाज करा रहे मरीजों से भी बात की कि यहां में मरीजों को समुचित व्यवस्था दी जाती है या नहीं. टीम ने अस्पताल के सभी एएनएम और स्वास्थ्य कर्मियों से बातकर जानकारी ली कि अस्पताल में मरीजों को बेहतर ढंग से स्वास्थ्य सुविधा दी जाती है या नहीं. सारी जानकारी प्राप्त कर टीम वापस जिला लौट गयी. टीम में शामिल पदाधिकारियों ने सीएचसी की सुविधा और खामियों से अवगत हुई. इस दौरान प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ रंजित मुर्मू, डॉ केवी महतो, अकाउंट मैनेजर प्रणव बेहुरिया, प्रोग्राम मैनेजर सतीश कुमार, जीएनएम दीपिका कुमारी समेत अन्य उपस्थित थे.







