
पलामू : टीपीसी नक्सली संगठन के सक्रिय सदस्य व एरिया कमांडर राजेन्द्र कुमार भुइया उर्फ बादल जी को पुलिस ने किया गिरफ्तार कर लिया है। पलामू पुलिस और रातू थाना पुलिस ने संयुक्त रूप से टीम गठित कर बादल जी को गिरफ्तारी की है। पुलिस ने उसे रातू थाना अंतर्गत रिंग रोड से गिरफ्तार किया है। बताया जाता है कि बादल वर्ष 2015 में हैदरनगर थाना क्षेत्र के सोबाबरेवा गांव में हुए पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में शामिल था। वर्ष 2018 में छतरपुर थाना क्षेत्र के हेसाग गांव में हुए मुठभेड़ में भी उसकी संलिप्तता बतायी जाती है. इसके अलावा वर्ष 2019 में छतरपुर थाना क्षेत्र के मुनकेरी गांव में हाइवा को आग के हवाले, समेत आधा दर्जन कांड का मुख्य अभियुक्त है। गिरफ्तार नक्सली बादल कई महीनों से फरार चल रहा था। गिरफ्तार नक्सली बादल हुसैनाबाद थाना क्षेत्र और छत्तरपुर थाना क्षेत्र के इलाकों में था सक्रिय।





