
जमशेदपुर : जमशेदपुर के घोड़ाबांधा स्थित साईं परिवार विश्व सेवा संस्थान की ओर से 20 से 21 फ़रवरी तक दो दिवसीय महाशिवरात्रि महोत्सव का आयोजन श्री साईनाथ देवस्थानम, घोड़ाबाँधा मंदिर प्रांगन में नवनिर्मित “श्री शिवालय” में पहली बार किया जायेगा . “श्री शिवालय” में स्फटिक की शिवलिंग स्थापित की गयी है. कार्यक्रम के पहले दिन 20 फ़रवरी को बाबा के धूप आरती की जाएगी एवं पालकी यात्रा निकाली जाएगी. इसके बाद भजन संध्या एवं भोले शंकर की झांकी प्रदर्शित की जाएगी एवं सेज-आरती के साथ प्रथम दिवस के कार्यक्रम का समापन होगा. दूसरे एवं अंतिम दिवस में सुबह 5 बजे से शाम 5 बजे तक श्री शिव पूजन एवं अभिषेक का आयोजन किया जायेगा. शाम को सात बजे से अगले दिन सुबह 5 बजे तक रात्रि 4 पहर की पूजन होगी एवं रुद्राभिषेक, शिव विवाह, भजन, हवन एवं अंत में महाआरती एवं प्रसाद वितरण किया जायेगा. महाशिवरात्रि तिथि में रुद्राभिषेक के लिए कोई भी भक्त मंदिर कार्यालय में अधिकारी से मिल सकते है.





