
संतोष वर्मा
चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम जिले के झारखंड-ओड़िशा सीमावर्ती क्षेत्र में पड़ने वाले मझगांव प्रखण्ड मुख्यालय से 12 किलोमीटर दूर ग्राम पंचायत के खड़पोस पंचायत में लकड़ी माफियाओं द्वारा वनों की कटाई कर भारी पैमाने पर फर्नीचर बनाने का गोरखधंधा करने की सुचना वन विभाग और चाईबासा पुलिस अधीक्षक को मिली थी. इसी सूचना के आलोक में बुधवार को पुलिस अधीक्षक इंद्रजीत महथा के दिशा निर्देश पर जगन्नाथपुर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी प्रदीप उरांव व डीएफओ की संयुक्त टीम ने लकड़ी माफियाओं के विरूद्व बड़े पैमाने पर छापामारी अभियान चलाया. छापामारी अभियान में जहां एक संचालित आरा मशीन को जब्त की गई, वहीं लाखों की कीमती लकड़ियों का शिल्ली व बोटी भी बरामद किया गया है.

हालांकि, छापामारी के दौरान जब्त लकड़ियों की कीमत पांच लाख रूपया बताया गया था, लेकिन पूर्ण छापेमारी के बाद करीब चालिस से पचास लाख की लकड़ी जब्त की गयी, ऐसी खबर आयी. कटा हुआ लकड़ी का बोटा व एक आरा मशीन सहित करीब 4 लाख रुपए की इमारती लकड़ी जब्त किए गये. वन विभाग एवं एसडीपीओ प्रदीप उरांव के कार्य क्षेत्र में पड़ने वाले सभी थानों के पुलिस की संयुक्त टीम ने दल-बल के साथ बुधवार की सुबह खड़पोस गांव के एक घर में छापेमारी करके यह वनोपज जब्त किया. इसे ट्रैक्टरों में भरकर वन विभाग के हाटगम्हरिया डिपो में पहुंचाया गया. खड़पोस में काफी समय से वनों से कीमती लकडिय़ों की कटाई कर फर्नीचर बनाने का कारोबार चल रहा है. बुधवार को वन विभाग के पदाधिकारी के आदेश पर दो सौ से अधिक अधिकारी-कर्मचारी व पुलिस की टीम ने गांव में छापेमारी की.

इसमें वन विभाग के कर्मचारियों के साथ जगन्नाथपुर के थाना प्रभारी मधुसुदन मोदक, जेटेया थाना प्रभारी बासुदेव टोप्पो, कुमारडुँगी थाना प्रभारी महेन्द्र प्रसाद रॉय, मझगाँव थाना प्रभारी अकील, अहमद, हाटग्महरिया थाना व रेंजर आरएन मुण्डा सहित दोनो विभाग के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे. बताते चलें कि वन विभाग के अधिकारी को गुप्त सूचना मिली थी कि खड़पोस में लकड़ी माफिया द्वारा बड़े पैमाने पर अवैध लकड़ी का कारोबार आरा मशीन लगाकर किया जा रहा. गुप्त सूचना के तहत हाटगम्हरिया वन क्षेत्र की संयुक्त टीम ने जगन्नाथपुर अनुमण्डल पुलिस पश्चिमी सिंहभूम जिला के मझगाँव थाना के ग्राम पँचायत खड़पोस में छापेमारी कर बुधवार को लाखों रुपए मूल्य की इमारती लकड़ी व आरा मशीन जब्त किया है. इस कार्रवाई में वन विभाग को लकड़ी कारोबार करने वाले बड़े सिंडिकेट का खुलासा होने की संभावना है. इस लकड़ी के अवैध कारोबार में संलिप्त अज्ञात के खिलाफ विरुद्ध वाइल्ड लाइफ एक्ट के तहत नामजद मामला दर्ज किये जाने की बात कही गई है. इन कारोबारियों की गिरफ्तारी के लिए वन विभाग की संयुक्त टीम छापेमारी कर रही है. इस कार्रवाई की पुष्टि करते हुए हाटगम्हरिया वन प्रमण्डल के रेंजर आरएन मरांडी ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि मझगाँव थाना क्षेत्र के ग्राम पँचायत खड़पोस गांव में लकड़ियों की बड़ी खेप रखी गई है. इस सूचना पर हाटगम्हरिया वन क्षेत्र अधिकारी वनकर्मी व अनुमण्डल जगन्नाथपुर के सभी थानों के अधिकारी व सशस्त्र बलों की संयुक्त टीम गांव में छापेमारी के लिए सहयोग किया. उन्होंने ये भी बताया कि इस मामले में अभी तक किसी की गिरफ्तारी की सूचना नहीं है.






