
जमशेदपुर : जेवियर पब्लिक स्कूल कीताडीह में कबड्डी खिलाड़ी दीक्षा दुबे को सम्मानित किया गया। दीक्षा रोहतक में आयोजित राष्ट्रीय कबड्डी प्रतियोगिता में झारखंड टीम से खेली थी और टीम में जमशेदपुर से सिर्फ दीक्षा का ही चयन दुमका में आयोजित कैम्प में हुआ था। सम्मान समारोह में इंटक के राष्ट्रीय सचिव राकेश्वर पांडेय, जिला परिषद के उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह , टीएसपीडीएल यूनियन नेता अनीश झा और रंजन मिश्रा ने दीक्षा को सम्मानित किया। इस अवसर पर आर जे वेलफेयर ट्रस्ट की चेयरमैन पूनम झा, सचिव रमन झा, कोषाध्यक्ष जगमोहन दुबे, उप प्राचार्या अंकिता तिवारी, नेहा सिंह, आकांक्षा, गीतांजली दास, ममता प्रसाद, अंकिता राय, अलका, रोशनी खातून, ब्यूटी, रोहित गुप्ता, स्नेहा, मोनालिसा महतो, शीतल समेत अन्य उपस्थित थे। अतिथियों ने उसे और भी अभ्यास करने की सलाह के साथ ही उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

















