
जमशेदपुर : जमशेदपुर के मानगो में पाइपलाइन फटने से हजारों लीटर पानी बरबाद हो गया. शनिवार की शाम को जलापूर्ति इस कारण ठप रहा. मानगो शंकोसाई रोड नंबर 4 के नजदीक बिजली विभाग द्वारा केबुल लाइन बिछाने का काम किया जा रहा है. काम करने के दौरान ही अचानक से पानी का पाइपलाइन फट गया. इस कारण हजारों लीटर पानी बहने लगा. इस दौरान भारतीय जनमोरचा के अध्यक्ष संतोष भगत समेत अन्य लोगों ने तत्काल पीएचइडी के अधिकारियों को इसकी सूचना दी, जिसके बाद पानी को रोका गया.

इस दौरान एसडीओ सुरेंद्र सिंह ने बताया कि पाइप लाइन फट गया है, जिस कारण रविवार को भी पानी की सप्लाइ बंद रहेगा. करीब 4 से 5 हजार घरों में पानी की आपूर्ति नहीं हो पायेगी. जूनियर इंजीनियर संजीत कुमार और पाइप लाइन इस्पेक्टर वकील सिंह ने बताया कि मानगो के शंकोसाई जोन नंबर-3 के पीछे बनी पानी की टंकी 19.5 लाख लीटर का है. इस कारण जलापूर्ति पूरी तरह बाधित रहेगी. पानी की सप्लाइ नहीं होने से शंकोसाई का पूरा इलाका “1” नंबर से “5” नंबर तक, खड़िया बस्ती, परमानंदनगर, गुदरुबासा, मून सिटी, राजीव पथ, सुभाष कॉलोनी, संजय पथ, ओल्ड सुभाष कॉलोनी, उलीडीह, कालिकागर, आदर्शनगर, टीचर्स कॉलनी समेत अ़्य इलाके में पानी की आपूर्ति बंद रहा.







