
जमशेदपुर : अंतरराष्ट्रीय क्षत्रिय वीरांगना फाउंडेशन की एक बैठक जमशेदपुर के बिष्टुपुर स्थित साउथ पार्क में अंतरराष्ट्रीय महासचिव भारती सिंह की अध्यक्षता में हुई. बैठक में संगठन द्वारा भविष्य में किए जाने वाले आयोजनों, संगठनात्मक मुद्दों एवं अन्य मामलों पर विचार विमर्श किया गया. विशेष रूप से आत्म सुरक्षा के लिए वीरांगनाओ को प्रशिक्षण देने तथा वीरांगना संदेश पत्रिका के अगले वार्षिक अंक के प्रकाशन का भी निर्णय लिया गया. बैठक में राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष रेणु सिंह, संरक्षक कंचन देवी, प्रदेश उपाध्यक्ष इंदु सिंह, प्रदेश कोषाध्यक्ष नीलम सिंह, प्रदेश संगठन सचिव सरोज सिंह, कोल्हान अध्यक्ष प्रभा सिंह, संगठन सचिव सुषमा सिंह, जनसंपर्क सचिव सीमा सिंह, सरायकेला जिलाध्यक्ष विभा सिंह, महासचिव रूबी सिंह, उपाध्यक्ष सर्वेश सिंह, अंजलि सिंह, जनसंपर्क सचिव पूनम सिंह, पूर्वी सिंहभूम जिला की उपाध्यक्ष रजनी सिंह, जनसंपर्क सचिव नीलम सिंह नीलू, कदमा मंडल अध्यक्ष ललिता राय, सोनारी मंडल अध्यक्ष मिनी सिंह, उपाध्यक्ष प्रतिमा सिंह, मानगो मंडल अध्यक्ष मंजू सिंह, गोलमुरी मंडल अध्यक्ष चित्रलेखा सिंह, उपाध्यक्ष विनीता सिंह एवं रिंकू सिंह, महासचिव पूर्णिमा सिंह, बिष्टुपुर मंडल अध्यक्ष प्रतिभा सिंह, महासचिव नीलम सिंह, आरआइटी मंडल उपाध्यक्ष राखी सिंह, महासचिव शशि प्रभा सिंह एवं नीरा सिंह, गम्हरिया मंडल अध्यक्ष पार्वती सिंह, महासचिव प्रमिला सिंह मुख्य रूप से उपस्थित थीं.







