• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Wednesday, August 12, 2026
29 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

jamshedpur-devotion-सिदगोड़ा सूर्यमंदिर परिसर में श्रीराम कथा शुरू, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास पत्नी के साथ बने जजमान, प्रथम दिन मंत्रमुग्ध हुए श्रद्धालु, पूरा क्षेत्र हुआ भक्तिमय

jamshedpur-devotion-सिदगोड़ा सूर्यमंदिर परिसर में श्रीराम कथा शुरू, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास पत्नी के साथ बने जजमान, प्रथम दिन मंत्रमुग्ध हुए श्रद्धालु, पूरा क्षेत्र हुआ भक्तिमय
Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

जमशेदपुर : जमशेदपुर के सिदगोड़ा सूर्य मंदिर कमिटी द्वारा श्रीराम मंदिर के प्राण-प्रतिष्ठा समारोह एवं सात दिवसीय श्रीराम कथा का शनिवार को शुभारंभ हुआ. कथा प्रारंभ से पहले वैदिक मंत्रोच्चार के बीच राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने अपनी धर्मपत्नी के संग कथा व्यास पीठ एवं व्यास का विधिवत पूजन किया. पूजन पश्चात वृंदावन से पधारे कथा व्यास मानस मर्मज्ञ परम् पूज्य अतुल कृष्ण भारद्वाज जी महाराज का स्वागत किया गया. इस दौरान जमशेदपुर के वरिष्ठ समाजसेवी सह उद्यमी राजकुमार अग्रवाल शामिल रहे.

ADVERTISEMENT

स्वागत के पश्चात कथा व्यास अतुल कृष्ण भारद्वाज जी महाराज ने श्रीराम कथा के प्रथम दिन नाम महिमा, कथा महिमा एवं शिव-सती के प्रसंग का वर्णन किया. कथा में 6 सदस्यीय संगीत मंडली ने मधुर व मनमोहक भजन प्रस्तुत कर पूरे क्षेत्र को भक्तिमय कर दिया. महाराज जी ने गुरु एवं नाम महिमा के साथ भावना व भक्ति की सुंदर व्याख्या की. पूज्य महाराज जी ने कहा कि गुरु का अर्थ है अपने शिष्य को अंधकारमय पथ से मुक्त कर प्रकाश की ओर अग्रसर करें। गुरु नरहरिदास की कृपा से एक साधारण बालक श्रीराम चरित मानस के रचियता बन गए. संत तुलसी दास जी बालकाल में अभावों में भूखे रहते थे, लोग उन्हें घर के आगे खड़े होने से भी मना करते थे, लेकिन गुरु महिमा और श्रीराम चरित मानस की रचना करने के पश्चात बड़े-बड़े राजा व विद्वान पाँव धोते थे. ये केवल गुरु महिमा के कारण संभव हो पाया. आगे कथा व्यास ने कहा कि कलियुग के नाम की बड़ी महिमा है. राम नाम भगवत ऐसा साधन है जो मानव समाज को भाव सागर से पार उतार देता है. महाराज जी ने कहा कि जो व्यक्ति स्वयं में सुधार करता है उसे हंस कहते हैं, जो व्यक्ति स्वयं के साथ दूसरों के जीवन में सुधार कर सद्गुणों के मार्ग पर चलते हैं उसे परमहंस कहते हैं. छोटे से काली माता के मंदिर के पुजारी स्वामी रामकृष्ण जी ने बालक नरेंद्र को स्वामी विवेकानंद बना दिए, इन्ही कारणों से वे स्वामी रामकृष्ण परमहंस कहलाए.

“कलियुग केवल नाम अधारा, सुमिर- सुमिर नर उतरहिं पारा”. आगे कथा में शिव-सती के प्रसंग का वर्णन करते हुए अतुल कृष्ण भारद्वाज जी महाराज ने बताया कि श्री सती के पिता महाराजा दक्ष प्रजापति के लिए विशाल यज्ञ करवाए. लेकिन इस यज्ञ में शिव तथा सती को निमंत्रित नहीं किया था. इससे सती ने स्वामी शिव भगवान के मना करने पर भी यज्ञ में शामिल होने चली गई. लेकिन वहां पर ब्रह्मा, विष्णु तथा सभी देवताओं को देखने के उपरांत अपने स्वामी शिव का स्थान न पाकर सती जी क्रोधित होकर व अपमानित महसूस कर यज्ञ कुंड में अपनी आहुति दे दी. कथा समाप्ति पर श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण किया गया वहीं कमिटी ने प्रभु श्रीराम जी की स्तुति, श्री रामायण जी की आरती वाली पुस्तिका भेंट की. रविवार को द्वितीय दिन शिव-पार्वती विवाह एवं श्रीराम जन्मोत्सव का प्रसंग का वर्णन किया जाएगा. श्रीराम कथा में राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री सह सूर्य मंदिर कमिटी के मुख्य संरक्षक रघुवर दास व उनकी धर्मपत्नी रुक्मणि देवी, कमिटी के अध्यक्ष संजीव सिंह, भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष दिनेश कुमार, राज्य महिला आयोग की अध्यक्षा कल्याणी शरण, अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष गुरदेव सिंह राजा, पवन अग्रवाल, गुंजन यादव, कमलेश सिंह, मान्तु बनर्जी, अमरजीत सिंह राजा, भूपेंद्र सिंह, राकेश सिंह, प्रोबिर चटर्जी राणा, संतोष ठाकुर, प्रेम झा, काजू सांडिल, कुमार अभिषेक, ज्योति अधिकारी, सरस्वती साहू, ममता कपूर, सोनिया साहू, पुष्पा पाठक, नीलू झा, रंजीत सिंह, ऋषभ सिंह,दीपक झा,पप्पू सिंह, बोलटू सरकार समेत काफी संख्या में भक्तगण उपस्थित थे.

[metaslider id=15963 cssclass=””]

Developer

Developer

Related Posts

jamshedpur school-जेयूएससीओ स्कूल साउथ पार्क में वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह, 213 विद्यार्थियों को मिला सम्मान
खबर

jamshedpur school-जेयूएससीओ स्कूल साउथ पार्क में वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह, 213 विद्यार्थियों को मिला सम्मान

August 12, 2026
Naval tata hockey : नवल टाटा हॉकी झारखंड सब-जूनियर स्टेट चैंपियनशिप में एनटीएचए बना चैंपियन, खिलाड़ियों को मिला सम्मान
खबर

Naval tata hockey : नवल टाटा हॉकी झारखंड सब-जूनियर स्टेट चैंपियनशिप में एनटीएचए बना चैंपियन, खिलाड़ियों को मिला सम्मान

August 12, 2026
Jamshedpur encroachment removal drive : सिदगोड़ा में विवादित जमीन पर चला बुलडोजर, विरोध बेअसर, देखिए – video
खबर

Jamshedpur encroachment removal drive : सिदगोड़ा में विवादित जमीन पर चला बुलडोजर, विरोध बेअसर, देखिए – video

August 12, 2026
Next Post

jamshedpur-bjp-जमशेदपुर भाजपा में मंडलों के पुनर्गठन को लेकर भाजपा की रायशुमारी रविवार से, समर्थन जुटाने को रेस हुए दावेदार, रविवार को जमशेदपुर पूर्वी और पश्चिम, सोमवार को जुगसलाई और पोटका विधानसभा के मंडलों की रायशुमारी

jamshedpur-एमजीएम अस्पताल से गायब हुई नवजात बच्ची को पांच माह बाद भी नहीं मिल पाया माता-पिता की गोद, बच्चे का कराया गया डीएनए

jamshedpur-एमजीएम अस्पताल से गायब हुई नवजात बच्ची को पांच माह बाद भी नहीं मिल पाया माता-पिता की गोद, बच्चे का कराया गया डीएनए

jamshedpur-brahmarshi-vikash-manch-जमशेदपुर में जुटे ब्रह्मर्षि समाज के लोग, स्वामी सहजानंद सरस्वती की मनायी गयी जयंती, समाज को मजबूत बनाने का आह्वान, आदित्यपुर में रविवार को होगा महाजुटान

jamshedpur-brahmarshi-vikash-manch-जमशेदपुर में जुटे ब्रह्मर्षि समाज के लोग, स्वामी सहजानंद सरस्वती की मनायी गयी जयंती, समाज को मजबूत बनाने का आह्वान, आदित्यपुर में रविवार को होगा महाजुटान

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur ranchi highway new project : रांची–टाटा मार्ग को मिलेगी नई रफ्तार, करोड़ो की ओवरले परियोजना को मिली स्वीकृति, इस दिन होगा भूमिपूजन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage revision : टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन पर वार्ता हुई तल्ख, एनएस ग्रेड का डीए बढ़ाने से इनकार, पुराने ग्रेड का सीलिंग पर ही सीलिंग करने का दे दिया मैनेजमेंट ने प्रस्ताव

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage agreement : टाटा स्टील के कर्मचारियों का वेतन बढ़ोत्तरी का हो गया फैसला, समझौता कुछ घंटो बाद, इन बिंदूओं पर बनी सहमति

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

Jamshedpur police action : मानगो में धोखाधड़ी सहित अन्य मामलों में फरार आरोपी गिरफ्तार, कोर्ट के आदेश पर भेजा गया जेल

NH-49 fire : एनएच-49 पर फ्यूल कंपनी में लगी आग, फायर ब्रिगेड की तत्परता से बड़ा हादसा टला

Tata sons breaking : टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखर ने अपने पद से दिया इस्तीफा, टाटा समूह में हलचल

Jamshedpur proud – लोयोला स्कूल टेल्को के अर्थव ने तैराकी में जीते 2 सिल्वर मेडल, नेशनल चैंपियनशिप के लिए क्वालीफाइ

Jamshedpur accident : जुगसलाई में गिट्टी लदा ट्रेलर अनियंत्रित होकर पलटा, खलासी गंभीर

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Jamshedpur police action : मानगो में धोखाधड़ी सहित अन्य मामलों में फरार आरोपी गिरफ्तार, कोर्ट के आदेश पर भेजा गया जेल

NH-49 fire : एनएच-49 पर फ्यूल कंपनी में लगी आग, फायर ब्रिगेड की तत्परता से बड़ा हादसा टला

Tata sons breaking : टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखर ने अपने पद से दिया इस्तीफा, टाटा समूह में हलचल

Jamshedpur proud – लोयोला स्कूल टेल्को के अर्थव ने तैराकी में जीते 2 सिल्वर मेडल, नेशनल चैंपियनशिप के लिए क्वालीफाइ

Jamshedpur accident : जुगसलाई में गिट्टी लदा ट्रेलर अनियंत्रित होकर पलटा, खलासी गंभीर

Jamshedpur fire – पारडीह में बिजली के खंभे में लगी आग से हड़कंप

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News