
जमशेदपुर : जमशेदपुर के सिदगोड़ा थाना अंतर्गत कानू भट्टा में शनिवार दोपहर जमीन विवाद को लेकर तलवारबाजी हुई जिसमें सुबोध भुइयां को चोटें आई हैं. घटना के बाद स्थानीय लोगों ने सुबोध को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल पहुंचाया जहां उसका इलाज चल रहा है. सुबोध को चेहरे, सिर और हाथ में तलवार से वार किया गया है.
फिलहाल उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है. स्थानीय लोगों से बताया की सुबोध चिलगु में मांस बेचने का काम करता है, शनिवार की दोपहर राहुल उसका भाई रोहित सुबोध को घर से बुला कर ले गए, फिर राहुल ने तलवार से उसके ऊपर हमला कर दिया, थोड़ी देर बाद राहुल की मां छाया देवी भी उस मारने के लिए रॉड निकाल लिया था. कांगुभट्ट में हाल के दिनों में जमीन खरीद बिक्री का कारोबार धड़ल्ले से जारी है इसी मामले को लेकर सुबोध पर तलवार से हमला किया गया है फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.






