
जमशेदपुर/रांची : झारखंड के आपदा और स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता जमशेदपुर से लेकर रांची की सड़कों पर दौड़ते हुए जनहित में दिखे. वे जनता के बीच रहे और सड़कों से लेकर हर जगह सक्रिय नजर आये. रांची में वे शनिवार को रांची के हिंदीढ़ी के सैनिक मार्केट के पास कैपिटल हिल की बगल वाली बिल्डिंग में आग लगने की सूचना के बाद खुद पहुंच गये. उन्होंने खुद आग पर काबू पाने के लिए दमकलकर्मियों का हौंसला बढ़ाया. आपदा प्रबंधन मंत्री होने के नाते उन्होंने तुरंत कार्यक्रम खत्म करवाया और घटनास्थल पर पहुँचे. वहां उपस्थित दमकल कर्मियों से जानकारी ली और उनका हौसला बढ़ाया. इस अवसर पर आपदा प्रबंधन मंत्री बन्ना गुप्ता ने बताया कि एक कार्यक्रम के दौरान किसी ने सूचना दी कि मेन रोड के मार्केट के बिल्डिंग में आग लग गई हैं तो वे तुरंत घटनास्थल पर आए और अधिकारियों से जानकारी ली. उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि यदि एनडीआरएफ टीम की जरूरत हो तो तुरंत मंगवा ले. साथ ही उन्होंने दमकलकर्मियों का हौसला भी बढ़ाया. अपने बीच आपदा प्रबंधन मंत्री को देख दमकल कर्मियों में भी जोश और उत्साह देखा गया.

दूसरी ओर, स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने शुक्रवार को खूंटी-रांची रोड में हुए सड़क दुर्घटना में घायल हुए पीड़ितों से शनिवार को मुलाकात की. साथ ही समुचित इलाज की व्यवस्था हो इसके लिए रिम्स निदेशक को निर्देश दिया. इस दौरान जमीन में बैठकर उन्होंने रिम्स निदेशक के साथ बातचीत कर जानकारी ली. स्थानीय लोगों के बीच ये चर्चा का विषय बना कि स्वास्थ्य मंत्री कितने जमीन से जुड़े हैं, लोग इसकी प्रशंसा करते दिखे.

इसी तरह जमशेदपुर के बोड़ाम थाना क्षेत्र के अंतर्गत कोंकादासा में पुलिस जवानों के वाहन खाई में पलट जाने से 5 जवान घयल हो गए हैं. घायल जवानों को टाटा मेन हॉस्पिटल में भारती कराया गया है, जहां 2 जवानों को आईसीयू में भर्ती कराया गया है, जबकि 3 जवान मेडिकल वार्ड में शिफ्ट किये गये हैं. वही जानकारी मिलने पर स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता घायल जवानों से मिलने टीएमएच पहुचे और उनका हालचाल जाकर पूछा. दूसरी ओर मंत्री ने अपने विधायक से क्या चाहते हैं, कार्यक्रम के अंतर्गत सोनारी नर्स क्वार्टर के सामने जनता की समस्याओं को सुना और निष्पादन के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए. गैर सहायता प्राप्त निजी विद्यालय द्वारा आयोजित “स्कूली बच्चों का सड़क परिवहन, सुरक्षा का एक सार्थक प्रयास कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए स्वास्थ्य एवं आपदा प्रबंधन मंत्री बन्ना गुप्ता ने शिरकत की.






