
जमशेदपुर : जमशेदपुर के कदमा स्थित केडी फ्लैट मैदान में ब्रह्मर्षि विकास मंच की ओर से स्वामी सहजानंद सरस्वती जी की जयंती धूमधाम के साथ मनायी गयी. इस मौके पर ब्रह्मर्षि समाज के लोगों ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया. इस आयोजन में भाजपा के मंडल अध्यक्ष दीपू सिंह की अहम भूमिका रही, जिनके निर्देशन पर पूरा कार्यक्रम आयोजित हुआ. जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो खुद इसमें शिरकत की और ब्रह्मर्षि समाज के एकजुटता पर बल दिया और बताया कि ब्रह्मर्षि समाज दूसरे के कल्याण के लिए जाना जाता है और समाजसेवा इस समाज में कूटकूटकर भरा हुआ है, जिसको और आगे ले जाने की जरूरत है.

इस मौके पर दीपू सिंह, विकास सिंह, कांग्रेस नेता अशोक चौधरी, रवींद्र झा उर्फ नट्टू झा, ट्रांस्पोर्ट एसोसिएशन के उमेश सिंह समेत ब्रह्मर्षि समाज के कई विशिष्ट लोग मौजूद थे. यहां स्कूली बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया, जिसमें सभी लोगों ने हिस्सा लिया. दूसरी ओर, ब्रह्मर्षि समाज का पारिवारिक मिलन समारोह सह पिकनिक आदित्यपुर जयप्रकाश उद्यान में रविवार को होने जा रहा है, जिसमें समाज के लोगों का जुटान होगा. इसको महाजुटान का नाम भी दिया गया है, जिसमें समाज को एकजुट करते हुए समाज को राजनीतिक और सामाजिक तौर पर और मजबूत बनाने का संकल्प लिया जायेगा.





