
जमशेदपुर : जमशेदपुर के पटमदा थाना अंतर्गत पंचियाडीह गांव के पास सड़क पर खड़े हाईवा में एक तेज़ रफ़्तार स्कूटी जा टकराई जिसमें स्कूटी चालक भीमदेव सिंह और स्कूटी सवार विशाल मांझी की मौत हो गई. घटना के बाद पटमदा पुलिस मौके पर पहुंची और मृतकों के शव को पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया साथ ही पुलिस ने हाईवा को जप्त कर थाना ले गई. मिली जानकारी के अनुसार मृतक भीमदेव सिंह ट्रैक्टर मेकैनिक का काम करता है. वह अपने साथी विशाल मांझी के साथ स्कूटी से अपने घर जा रहा था. सड़क पर एक ब्रेक डाउन हाईवा खड़ी थी. स्कूटी सीधे हाईवा से जा टकराई.
[metaslider id=15963 cssclass=””]





