
जमशेदपुर : कोल्हान प्रमंडलीय ब्राह्मण महासभा की कोर कमिटि की एक बैठक जमशेदपुर के बर्मामाइंस स्थित कैरेज कॉलोनी में सम्पन्न हुई. इसकी अध्यक्षता महासभा के अध्यक्ष डॉक्टर दिलीप ओझा ने की. बैठक को सम्बोधित करते हुए अपने अध्यक्षीय भाषण में डॉ दिलीप ओझा ने कहा की झारखंड की वर्तमान राजनैतिक और सामाजिक परिवेश में ब्राह्मण महासभा की जिम्मेदारियां काफी बढ़ गई है. सनातन संस्कृति की रक्षा एवं भारतीय मूल्यों की सुरक्षा के लिए साधु शक्तियों को एक साथ आगे आना होगा. देश में जिस तरह सीएए का विरोध हो रहा है वह एक तरह से आने वाली चुनौतियों की ओर इशारा कर रहा है, जो सिर्फ धर्म के नाम पर उसका गुण दोष जाने बिना धर्म के नाम पर राष्ट्रवादी शक्तियों को कमज़ोर करने के लिए हो रहा हैं. देश के तमाम राष्ट्रवादी शक्तियों को एकत्रित होकर इन चुनौतियों का सामना करने के लिए आगे आना होगा क्योंकि विरोध में उठने वाले शव्द देश के अस्तित्व पर ही प्रश्न खड़े कर रहे हैं. ब्राह्मण समाज सीएए के समर्थन एक बड़ा धरना प्रदर्शन कर उनदेश तोड़ने वाली शक्तियों को चुनौती देगी. श्री ओझा ने कहा कि आने वाले दिन में हिंदुओं का सबसे बड़ा पर्व होली है जो प्राकृतिक एवं सांस्कृतिक रूप से हमारे सांस्कृतिक विरासत एवम प्रकृति प्रेम को विश्व सभ्यता को भान कराती हैं. ब्राह्मण समाज रंगों के इस त्यौहार को हर्षोल्लास के साथ मनाएगा. इस संदर्भ में होली गायन और सामूहिक भोजन का आयोजन मार्च के प्रथम सप्ताह में किया जाएगा. बैठक में मुख्य रुप में महेंद्र पांडेय, हृदयानंद तिवारी, भगवान तिवारी, विमलेश उपाध्याय, मुन्ना ओझा, नवीन मिश्रा, रंजय मिश्रा, राम नरेश पांडेय आदि उपस्थित थे. इस आशय की जानकारी कोल्हान प्रमंडल ब्राह्मण महासभा के प्रवक्ता डीडी त्रिपाठी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी.







