
जमशेदपुर : जमशेदपुर के माफिया डॉन अखिलेश सिंह के गिरोह के सदस्य कन्हैया सिंह पर फायरिंग का मामला थोड़ा संदिग्ध बना दिया गया है. कन्हैया सिंह प्रशासन और पुलिस की नजर में जिलाबदर है. नियमतः उसको जमशेदपुर में नही रह सकता है जिस कारण अगर फायरिंग की घटना होती है तो यह खुल जायेगा कि जिलाबदर के बावजूद वह शहर में घूम रहा है.
फायरिंग की खबर के बाद बिष्टुपुर पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच की. लेकिन पुलिस ने इस बात की पुष्टि नही की है कि कोई फायरिंग हुई भी है. वही कन्हैया सिंह का भगिना अंशु सिंह ने बोला है कि गोली उसके मौसा कन्हैया सिंह पर नही चला है और यह बात गलत है. उसने कहा है कि वे लोग पब में जन्मदिन मनाने जरूर गए थे लेकिन सिर्फ यह बताया गया कि फायरिंग की गई है, जिसके बाद वे लोग बाहर निकल गए.







