
जमशेदपुर : उत्पाद विभाग की ओर से वित्तीय वर्ष 2020-21 के लिए शराब दुकानों की बंदोबस्ती कर दी गई है. आपको बता दें कि जिले के शराब कारोबारियों से बीते 25 फरवरी तक शराब बंदोबस्ती के लिए विभाग की ओर से आवेदन मंगाए गए थे, जिसमें जिले के कुल 135 में से 118 पुराने आवंटियों ने आवेदन किया था. इसके तहत 60 विदेशी, 24 कंपोजिट और 34 आवेदकों को सत्र 20- 21 के लिए आवंटन दिया गया जबकि बाकी बचे दुकानों के लिए फिर से आवेदन मंगाए जाने की बात विभाग द्वारा कही जा रही है. इस संबंध में उत्पाद निरीक्षक प्रवीण कुमार राणा ने बताया कि जल्द ही बाकी बचे हुए दुकानों के लिए लाटरी के माध्यम से प्रक्रिया शुरू की जाएगी. वहीं उन्होंने बताया कि इस सत्र के लिए विभाग द्वारा 198 करोड़ 46 लाख रुपए का लक्ष्य प्राप्त किया गया है.








