
चाईबासा : मारवाड़ी युवा मंच चाईबासा शाखा एवं चाईबासा जागृति शाखा के संयुक्त तत्वधान में 28 एवं 29 फरवरी को आयोजित दो दिवसीय कैंसर जांच शिवर का समापन रविवार को रुंगटा मैरिज हाउस में हुआ ।इस शिविर में एसआर रूंगटा ग्रुप द्वारा प्रायोजित एवं अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच द्वारा संचालित कैंसर डिटेक्शन वेन के द्वारा कैंसर तथा अन्य रोगों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है। इस वैन में जांच के आधुनिकतम उपकरण लगे हुए हैं जिसकी मदद से दिल्ली से आए तकनीशियन की टीम द्वार वेन के द्वारा बड़ी संख्या में ऐसे लोगों को खोजने में सफलता मिली है जिन्हें यह पता ही नहीं था कि उन्हें कैंसर है । इस वेन के द्वारा प्रारंभिक अवस्था में कैंसर होने का पता चल जाने के कारण हजारों लोग इलाज करा कर स्वस्थ हो चुके हैं। कैंसर के अलावा इस वैन में की गई जांच से कई अन्य बीमारियों का भी पता चला है। यह प्रकल्प चाईबासा के एसआर रूंगटा ग्रुप द्वारा राष्ट्र को प्रदत है।

रविवार को आयोजित शिविर में 167 लोगों की जांच की गई । बड़ी संख्या में शनिवार को भी सीआरपीएफ के जवानों ने भी अपनी जांच करवाई। दिल्ली से आये डॉक्टरों की टीम में आनंद सिंह ,अमन सिंह , स्वेता तिवारी ,लता राघव और डी पी पांडेय ने अपना योगदान दिया ।इस शिविर को सफल बनाने के लिए दोनों शाखाओं की सक्रिय सहयोग दिया। इस अवसर पर रोशन अग्रवाल , मुकेश अग्रवाल , दीपक शर्मा , ओम केडिया , प्रशांत मोहता , विनय दोदराजका , अनिल मुरारका , नारायण पाडिया , नितिन अग्रवाल ,दीपक चौधरी ,प्रीति दोदराजका , शीतल दोदराजका , पिंकी रुंगटा , सरला दोदराजका , ऋचा अग्रवाल , दीपक चौधरी , रूपेश अग्रवाल , साकेत गोयल , स्वेता जालान और सभी सदस्यों का सहयोग सराहनीय रहा ।






