
जमशेदपुर : सिलकोसिस एक जानलेवा बीमारी है. वहीं केंद्र सरकार ने इस बीमारी को जड़ से समाप्त करने की दिशा में तैयारी शुरू कर दी है. इधर दिल्ली से एक टीम आज जमशेदपुर पहुंची जहां टीम के सदस्यों ने साकची स्थित शीतला मंदिर के समीप बने टीवी अस्पताल में बने सिलकोसिस विभाग का जायजा लिया और एक कार्यशाला को संबोधित कर इस बीमारी से लड़ने के तरीके भी बताए. साथ ही बृहद पैमाने पर जागरुकता कार्यक्रम चलाए जाने पर बल दिया. आपको बता दें कि टीवी बीमारी जब ज्यादा घातक रूप ले लेती है तो वह सिलकोसिस के रूप में तब्दील हो जाती है और फिर इसके रोगियों को बचा पाना बेहद ही मुश्किल हो जाता है वैसे केंद्रीय टीम ने दावा किया है कि 2025 तक इस बीमारी को जड़ से मिटा दिया जाएगा.







