
जमशेदपुर : जमशेदपुर के जुगसलाई थाना की पुलिस ने मंगलवार को गरीब नवाज कॉलोनी से मो एहसान और मो विक्की भारी मात्रा में ब्राउन शुगर के साथ हिरासत में लिया है. पुलिस ने उसके पास से 42 पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद किया है. पुलिस की मुताबिक बाज़ार में इसकी कीमत 50 से 60 हज़ार रुपए है. इस मामले में डी एसपी विधि व्यवस्था आलोक रंजन ने बुधवार को संवाददाता सम्मेलन में बताया कि पुलिस को काफी दिन से सूचना मिली थी कि गरीब नवाज़ कॉलोनी में मो एहसान ब्राउन शुगर का धंधा करता है.
सूचना के आधार पर जुगसलाई थाना प्रभारी नित्यानंद महतो के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया. टीम ने गरीब नवाज़ कॉलोनी से मोहम्मद एहसान को गिरफ्तार किया. पुलिस ने एहसान की निशानदेही में मो विक्की को भी गिरफ्तार किया. पूछताछ में एहसान ने बताया कि वह आदित्यपुर के डाली से ब्राउन शुगर खरीद कर लाता था. मोहम्मद एहसान का बेटा अरमान डेढ़ साल में मर्डर के मामले में जेल में है. बुधवार को पुलिस ने दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया.







