
जमशेदपुर : जमशेदपुर के जुगसलाई नगरपालिका में होल्डिंग टैक्स का बकाया रखने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी. बुधवार को कार्यपालक पदाधिकारी जगदीश यादव की अध्याक्षता मे राजस्व से संबन्धित समीक्षात्मक बैठक हुई. बैठक मे स्पारो सोफ़टेच प्राइवेट लिमिटेड के प्रतिनिधि आरके मण्डल एव इनकी पूरी टीम मौजूद थी. उनको लक्ष्य के अनुरूप राजस्व संग्रह करने का निर्देश दिया गया. जुगसलाई शहरी क्षेत्र मे होल्डिंग के मालिकों की लंबे समय से होल्डिंग टैक्स बकाया है. सूची उपलब्ध करने का निर्देश दिया गया है. साथ ही अवैध जल कनेक्शन वाले उपभोक्ता को चिन्हित कर उन पर कार्रवाई करने की तैयारी चल रही है. होडिंग टैक्स, वॉटर यूसर चार्ज एवट्रेड लाइसेंस का भुगतान 31 मार्च 2020 तक नहीं करने से उसके उपरांत नियम संगत 12% अतिरिक्त ब्याज के साथ कर की वसूली की जाएगी.
लंबे समय से होल्डिंग टैक्स बकायेदारों की सूची उपलब्ध कराई गयी है, जो निम्नावत है :-
- रूपाली सिंह, वार्ड नो- 12, बकाया राशि 31239, 2. बीबी सिंह – वार्ड नो- 12, बकाया राशि 42229, 3. उर्मिला देवी वार्ड नो- 12, बकाया राशि 47750 , 4. उर्मिला देवी वर्ड नो- 12, बकाया राशि 68787, 5. वसुदेव महतो , वार्ड नो- 4, बकाया राशि 34078, 6. अनिल शंकर, गोविंद सत्यनारायन अग्रवाल, वार्ड नो- 6, बकाया राशि 36651, 7. तिलकधारी पावन और अमान सिंह, वार्ड नो- 10, बकाया राशि 29835, 8. श्रवण कुमार सिंघानिया अवाम किशन कुमार सिंघानिया वार्ड नो- 7, बकाया राशि 34823, 9. विनोद कुमार व बोधु राम शर्मा, वार्ड- 3, बकाया राशि- 52923, 10. मो ईशाक गद्दी ,मो गुलजार गद्दी व गुलफाम गद्दी वार्ड-7 , बकाया राशि- 56,855, 11. महेंद्र प्रकाश जैन, वार्ड नो 8, बकाया राशि- 28,795, 12. उर्मिला देवी, वार्ड नो. 14, बकाया राशि- 39,471, 13. मुबारक आली, वार्ड नो 03, बकाया राशि- 12,836, 14. आनंद, उमेश, बिनोद व अन्य- वार्ड नो- 14, बकाया राशि- 89107, 15. मो जावेद इक़बाल, वार्ड मो 03, बकया राशि- 39,037, 16. जितेंद्र व विजेंद्र देव झा, बकाया राशि – 36,774, नगर पालिका अधिनियम 2011 के अंतर्गत कार्रवाई करने की प्रक्रिया की जा रही है । वॉटरयूसर चार्ज नहीं देने वाले पर भी उनका कनैक्शन काटने की कार्रवाई की जाएगी।







