
सरायकेला : सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर पुलिस ने बाइक चोरी मामले के फरार आरोपी प्रमोद गोराई को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी द्वारा बागबेड़ा थाना क्षेत्र से बाइक चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था. इसके बाद से वह फरार चल रहा था. वैसे इस मामले में कुल 5 आरोपी मुख्य रूप से शामिल थे, जिनमें से तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. वही प्रमोद गोराई को आज पुलिस ने गिरफ्तार किया. इसके अलावा मामले का एक अन्य आरोपी अब भी फरार चल रहा है.
[metaslider id=15963 cssclass=””]




