
जगन्नाथपुर (चाईबासा) : कोरोना वायरस आज जहाँ देश व दुनिया मे महामारी का रूप ले चुका है. इससे बचाव के लिए बताये जा रहे सुरक्षा के उपायों का हर कोई अपने स्तर से पालन कर रहै है। वही जगन्नाथपुर थाना प्रभारी मधुसूदन मोदक न सिर्फ मास्क लगाकर अपनी ड्यूटी कर रहे है बल्कि वे लोगों को ऐसा करने के लिए प्रेरित भी कर रहे है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी े आह्वान पर जगन्नाथपुरवासी रविवार को जनता कर्फ्यू का साथ देते हुए निर्धारित समय 7:00 सुबह से लेकर 9:00 बजे रात्रि तक अपने अपने घरों में रहकर इस आवाहन को पालन करने व सफल बनाने में प्रयासरत है वही जगन्नाथपुर पुलिस थाना प्रभारी मधुसूदन मोदक के नेतृत्व में स अ नि उमेश प्रसाद, तारकनाथ सिंह एवं मनोज कुमार के साथ न केवल अपनी ड्यूटी के प्रति तत्पर है बल्कि लोगों को जागरूक भी कर रहे है।
थाना प्रभारी मधुसूदन मोदक ने कहा कि सावधानी ही बचाव का मूल मंत्र है इसलिए कैरोना से बचाव के लिये सावधनी बरतिये, बार बार साबुन से हाथ धोयिये, जरूरी काम पर ही घर से बाहर निकलिये, घर से निकलते वक्त मास्क का उपयोग कीजिये, अपने आपको तथा अपने घर को सेनेटाइज करिये, खाँसी व ज़ुकाम होने पर डॉक्टर की राय जरूर लीजिए, उन्होंने जनता से आग्रह किये कि आप एक जागरूक नागरिक का परिचय देते कैरोना महामारी को फैलने से रोकिये, आप सुरक्षित, आपका परिवार सुरक्षित।







