
चाईबासा : जिला प्रशासन द्वारा कोरोना वायरस जैसी महामारी से निपटने को जिले के हर गांव व शहर तथा मजदूरों और बाहर से आने वालें मजदूरों को सुरक्षा देने व खाद्यान्न वितरण की सांसद गीता कोड़ा एवं जगन्नाथपुर विधायक सोना राम सिंकू ने संयुक्त रूप से संयुक्त रूप से जांच की।
जांच के दौरान उपस्थित जगन्नाथपुर के अनुमंडल पदाधिकारी स्मिता कुमारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी संतोष कुमार, अंचलाधिकारी तृप्ति विजया कुजूर व चिकित्सा पदाधिकारी डॉ दीपक कुमार को कई-दिशा निर्देश दिये. कहा कि अनाज के अभाव में कोई भी व्यक्ति भूखा न रहे और सरकार के द्वारा दिया गया निर्देशानुसार सभी गरीबों के घर में अनाज ससमय पहुंचा दें।

इस दौरान कोरोना वायरस को लेकर प्रशासन के द्वारा की गई तैयारी की जानकारी सर्वप्रथम ली और पहले दाल-भात नि:शुल्क वितरण केंद्र पहुंची वहां संसद गीता कोड़ा ने जानकारी ली। वहीं राजकीय रेसल उच्च विद्यालय में बने 50 बेड का आइलेक्शन वार्ड को देखा और केंद्र में की गयी व्यवस्था की जानकारी। उसके बाद वह सामूदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंची और वहां 10 बेड वाले आइसोलेशन वार्ड का निरीक्षण किया और केंद्र में दवा की उपलब्धता आदि की जानकारी भी ली।

प्रभारी डॉ दीपक कुमार ने केंद्र के बारे में उन्हें जानकारी दी। फिर वह अनुमंडल कार्यालय गए वहां पर अनुमंडल पदाधिकारी से पूरे अनुमंडल क्षेत्र की जानकारी लेते हुए कहा कि किसी भी स्थिति में क्षेत्र में रहने वाले को परेशानी का सामना नहीं करना पड़े। प्रशासन द्वारा तैयारी की गयी है, जो संतुष्ट हैं वहीं क्षेत्र के विधायक सोनाराम सिंकू द्वारा राशन दुकान में चावल वितरण की जानकारी ली।
प्रखंड विकास पदाधिकारी ने बताया कि सभी राशन दुकान में चावल भेज दिया गया है। कल से सभी राशन दुकान चावल वितरण शुरू कर देंगे। वहीं संसद गीता कोड़ा ने कहा कि क्षेत्र से गरीब किसान सब्जी बेचने आ रहे हैं उन्हें किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़े। वहीं जगन्नाथपुर में मेन रोड में सब्जी बेचने के लिए रैंकिंग करने की भी बात कही। इससे लोगों में दूरी भी बनाकर रखनी चाहिए।
इस सबंध में सिंहभूम सांसद गीता कोड़ा ने कहा की सोशल मीडिया और फोन के द्वारा कई बार शिकायत मिल रही थी। अनाज नहीं मिल रहा है और अनाज के अभाव कई के घर में चूल्हा नहीं जल रहा है। इसकी सूचना को लेकर हर पहलु की जांच करने पहुंची थीं। सांसद गीता कोड़ा ने कहा कि लोगों को पैनिक होने की जरूरत नहीं है। संयम बरतें, सुरक्षित रहें, अपने घरों में रहें, प्रशासन पूरी तरह सहयोग के लिए तैयार है और बेहतर करने की भी तैयारी कर रहे हैं।







