
जमशेदपुर : देशव्यापी तालाबंदी और कोरोना के प्रसार को रोकने के लिए इतने सारे प्रतिबंधों के बावजूद, दक्षिण पूर्व रेलवे ने चौबीसों घंटे मालगाड़ियों को चलाकर देश के विभिन्न भागों में आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति और परिवहन सुनिश्चित किया है। आपको बता दें कि कल 74 रेक लोड किए गए थे जिसमें आवश्यक वस्तुओं के रूप में 15 रेक कोयला शामिल था और देश के विभिन्न हिस्सों में ले जाया गया था। लोडिंग के मुख्य घटक पेट्रोलियम, कोयला, लौह अयस्क, स्टील, सीमेंट आदि थे। बिजली उत्पादन घरों को लॉकडाउन के दौरान चालू रखने के लिए, बिजली घरों को कोयले की निर्बाध आपूर्ति भी प्राथमिकता के आधार पर की जा रही है। साथ ही दक्षिण पूर्व रेलवे के विभिन्न स्टेशनों में जिसमें 4 रेक साल्ट, 2 रेक कोयला , 3 रेक पेट्रोलियम शामिल हैं। इसके अलावा, आवश्यक और अन्य वस्तुओं को ले जाने वाली 140 रेक को आज देश के विभिन्न स्थानों की ओर स्थानांतरित किया जाना है। फ्रेट ऑपरेशंस और अन्य संबंधित विभागों से जुड़े अधिकारी आपूर्ति श्रृंखला को स्थिर रखने के लिए चौबीसों घंटे काम कर रहे हैं।






