
जमशेदपुर : कोरोना वायरस को लेकर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में 21 दिनों का लॉक डाउन घोषित कर दिया है. घरों से बाहर लोगों को निकलने से मना कर दिया गया है जबकि कई लोग घरों से बाहर निकल रहे है. बागबेड़ा के गांवों में भी अब चेकनाका तैयार कर लिया गया है. बागबेड़ा थाना क्षेत्र के सोमाय झोपड़ी निवासी लोगों ने गांव में किसी बाहरी लोगों के इंट्री को रोक दिया है. इसको लेकर चेकनाका लगा दिया गया है और किसी को अंदर या बाहर जाने नहीं दिया जा रहा है. इसको लेकर बकायदा बांस का चेकनाका लगाया गया है जबकि पोस्टर लगाकर कई लोग वहां पहरा भी दे रहे है.

इसके लिए खुद गांव के लोगों ने ही लक्ष्मण रेखा खींच दी है. इन लोगों ने बताया कि उनके गांवों से होकर जुगसलाई नया बस्ती के लोग आना जाना करते रहते है. इसके अलावा वहां से शराब के कारोबारी भी अपना सेफ रास्ता बनाकर रखे है. इस आवाजाही के कारण कोरोना वायरस बढ़ने का खतरा है जबकि कई लोग ऐसे है, जो शराब का सेवन इस संकट के दौर में भी कर रहे है. इन सबको रोकने के लिए यह सख्त कदम उठाया गया है. इसका उद्देश्य कोरोना वायरस को रोकने के साथ साथ शराब को भी बंद करना है.






