
चाईबासा : जगन्नाथपुर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी प्रदीप उरांव की अध्यक्षता में जैन्तगढ़ मुस्लिम अंजुमन के सदस्यों की एक बैठक हुई। इस बैठक में सोशल डिस्टेंस का पूरा पालन किया गया। सर्वसम्मति से पारित किया गया कि समुदाय के लोग अपने सबसे बड़े पर्व रमजान के अवसर पर सरकार के आदेशों का हर हाल में पालन करेंगे। इबादत घरों में होगी। इसमें भी सोशल डिस्टेंस का हर हाल में पालन होगा।लोकडौन और सोशल डिस्टेंस के नियमो का कड़ाई से पालन होगा।पंज वक्ता नमाज़ की तरह, जुमा, तरावीह, नवाफिल, तिलावत , शबे क़दर,और तहज्जुद का एहतमाम घरों में होगा।इफ्तार पार्टी का आयोजन नहीं किया जायेगा।एक जगह भीड़ लगाने से बचा जायेगा।अंजुमन अहलेहदीस के सदर हबीबुल्लाह उमरी ने कहा रमजान सब्र का महीना है।हम तमाम लोग इस पवित्र महीने में अपने इबादत से अल्लाह को राज़ी कर पुरे विश्व से कोरोना को नाश करने की दुआ करेंगे।इस अवसर पर थाना प्रभारी मधु सूदन मोदक ने कहा पविते रमजान का महीना है।समुदाय के लोग अपने घरों में ही सोशल डिस्टेंस का पालन कर पूरे श्रद्धा के साथ इबादत करे। इस अवसर पर श्री उरांव और श्री मोदक ने समुदाय के लोगो को रमजान की शुभकामना दी। बैठक में हबीबुल्लाह, जावेद वकार, हम्माद आलम, मो इमरान व अन्य उपस्थित थे।







