
चाईबासा : सांसद गीता कोड़ा ने खूंटपानी प्रखंड के बडालागेया पंचायत के ग्राम बडालागेया, नीचे टोला में आंगनबाड़ी केंद्र-B में मुख्यमंत्री आंगनबाड़ी होमलेस भोजनालय का शुभारंभ अपने हाथों से किया, कार्यक्रम में सांसद गीता कोड़ा ने मुख्यमंत्री आंगनबाड़ी होमलेस भोजनालय योजना के सात केन्द्रों को एवं मातृ योजना अंतर्गत धातृ माताओं को सूखा खाद्यान्न वितरण किया एवं जरूरतमंद लोगों को मास्क का वितरण किया। पंचायत भवन बडालागिया में संचालित दीदी कीचन में जरूरतमंद लोगों को सांसद गीता कोड़ा ने अपने हाथों से भोजन कराया एवं बिना कार्ड वाले ग्रामीणों को खाद्यान्न वितरण किया। स्वास्थ्य उपकेंद्र बडालागिया का किया निरीक्षण।






