
रांची/जमशेदपुर : मुस्लिमों का सबसे पवित्र महीना रमजान आज से भारत में शुरू हो रहा है. सऊदी अरब में कल (गुरुवार को) चांद देखा गया था जिसके बाद आज (शुक्रवार) भारत में भी रमजान के चाँद की पुष्टि हो गई है. जमशेदपुर के बाजारों में पूर्व की तरह रौनक कम दिख रही है लॉक डाउन में शहर वासियों को अच्छी किस्म की सेवई की भी कमी होने वाली है.
ईद में सेवई की सबसे ज़्यादा बिक्री होती है. ये सेवई जमशेदपुर में इलाहाबाद (अब प्रयागराज) से आती है जो इस लोक डाउन में शहर नही आ पा रही है. व्यापारियों के अनुसार पहले जहां 15 तरह की खजूर शहर में आती थी अब मात्र 5 तरह की ही खजूर शहर में उपलब्ध है, और इनमें सबसे ज़्यादा मांग ईरान से आयी खजूर रसभरी की है, शहर में फ़िलहाल मदीने से आयी कलमी खजूर, सऊदी अरब से आयी कच्चा पक्का, और ईरान से आयी मरयम खजूर उपलब्ध है. इसके साथ ही सबसे महंगी खजूर अजवा खजूर है जो 1800 से 2800 में बिक रही है.
दूसरी ओर, मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने सभी देश और झारखण्डवासियों को रमजान पाक माह की मुबारकबाद दी है. मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना की इस महामारी में सभी से मेरा आग्रह है अपने-अपने घर पर ही रहें और इबादत करें.






