
जमशेदपुर : सरकार के कदम से यह स्पष्ट है कि मोदी सरकार अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए कृतसंकल्प है. आर्थिक नुकसान से देश को उबारने के लिए केंद्र सरकार द्वारा एमएसएमई सेक्टर के लिए पैकेज की घोषणा से करोड़ो जनता को उत्साह व टॉप-अप मिल चुका है. इस कोरोना संकट में यह पैकेज संजीवनी बूटी का काम करेगा. यह बात संयुक्त युवा संघ के प्रदेश अध्यक्ष रवि सिंह चंदेल ने कही है. उन्होंने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आत्मनिर्भर अभियान भारतीयों में संकट से लड़ने और के संकल्प और इरादे को और अधिक मजबूत करेगा. अत: समस्त झारखंडवासियों व देशवासियों से आग्रह है कि इस संकट की घड़ी में अपने-आप को प्रधानमंत्री श्री मोदी के सांचे में ढालें. उनके साथ कदम से कदम मिला कर इस विपदा को दूर करें.







