
जमशेदपुर : टाटानगर स्टेशन के पास सड़क पर सुबह 7:00 बजे ओड़िशा के क्योंझर से पैदल आ रहे 19 मजदूर मिले. संस्कृति सोशल वेलफेयर ट्रस्ट की ओर से सुबह उन्हें नास्ता तथा दोपहर में 2:30 बजे खाना खिलाया गया. सभी मजदूर पटमदा के रहने वाले हैं. सभी के हाथ में होम क्वारंटाइन की मुहर लगा हुई थी. सुबह का नास्ता व दोपहर का ट्रस्ट द्वारा कराया गया. इस दौरान ट्रस्ट की अध्यक्ष मुनमुन चक्रवर्ती, सुष्मिता दास व पुबाली रॉय उपस्थित थीं. मुनमुन चक्रवर्ती ने इसकी सूचना जुगसलाई विधानसभा क्षेत्र के विधायक मंगल कालिंदी को दी. विधायक ने सभी 19 मजदूरों को पटमदा भेजने के लिए बस की व्यवस्था करवायी.







