
जमशेदपुर : प्रचंड गर्मी को देखते हुए कोल्हान नारी शक्ति की महिला सदस्यों ने ऊपरबेड़ा स्थित चित्रकूट अपार्टमेंट के सामने सड़क किनारे राहगीरों के लिए ठंडे पानी की स्थायी व्यवस्था की है. इसका उद्घाटन शनिवार को संस्था की अध्यक्ष रेणु सिंह ने पट्टिका का अनावरण कर किया। इस अवसर पर रेणु सिंह ने कहा कि यह मूलतः औद्योगिक क्षेत्र है। यहां आने-जाने वाले श्रमिकों के लिए साफ व ठंडे पानी की व्यवस्था बहुत जरुरी थी। इसलिए सभी महिलाओं ने एक प्रयास किया, ताकि राहगीर प्यासे न रहें। इस भीषण गर्मी में साफ व ठंडा पानी अमृत के सामान है। आधुनिक पावर एंड नेचुरल रिसोर्सेज की आवासीय कॉलोनी चित्रकूट अपार्टमेंट में रहने वाले कर्मचारियों की पत्नियों द्वारा संचालित कोल्हान नारी शक्ति संस्था की अन्य सदस्य सौरभ गुप्ता, रुम्पा बैद्यया, प्रिया राव, मधु साह व प्रतिभा पाठक भी उद्घाटन समारोह में शामिल हुईं। कोविड-19 को ध्यान में रखते हुए सभी सदस्य मास्क पहनकर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए समारोह का हिस्सा बनीं।







