
जमशेदपुर : जमशेदपुर (पूर्वी सिंहभूम) जिले के विधि व्यवस्था में अपनी भूमिका बढ़ाए जाने की मांग को लेकर गृहरक्षकों ने पूर्वी सिंहभूम जिले के उपायुक्त को एक चिट्ठी लिखी है. वहीं उपायुक्त को लिखे चिट्टी के आधार पर झारखंड होमगार्ड वेलफेयर एसोसिएशन के पूर्व जिला सचिव कमल शर्मा ने बताया कि. झारखण्ड सरकार के गृह विभाग द्वारा 2014 में झारखंड के सभी उपायुक्त को एक दिया गया था, जिसमें विधि व्यवस्था कि ड्यूटी पर होमगार्ड के जवानों की तैनाती किए जाने की बात कही गई थी. बावजूद इसके पूर्व निर्धारित कोटा को भी स्थानीय प्रशासन द्वारा कम कर दिया गया है, जिससे होमगार्डों के समक्ष वैश्विक संकट के इस दौर में आर्थिक तंगी की स्थिति आन पड़ी है. इन्होंने जिले के उपायुक्त को सौंपे पत्र के आधार पर सरकार के उन आदेशों का पालन किए जाने की मांग की है जिसमें ये कहा गया है कि जिले के गृह रक्षकों को ज्यादा से ज्यादा विधि व्यवस्था की ड्यूटी पर बहाल किया जाए. उन्होंने बताया कि पूर्व में जिले के विधि व्यवस्था में 250 जवानों की सेवा जिला प्रशासन द्वारा ली जा रही थी, लेकिन अब उसे घटाकर 200 कर दिया गया है.







