
चाईबासा : चाईबासा के जैन मार्केट चौक के समीप विगत कई दिनों पूर्व से बीबीएनएल कंपनी द्वारा अंडरग्राउंड केबलिंग किए जाने के कारण पीएचईडी की सप्लाई पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हो गई थी। इसके कारण अमला टोला एवं आसपास के मुहल्लों में पेयजल आपूर्ति कई दिनों से बाधित है। मजे की बात यह है कि बीबीएनएल कंपनी द्वारा अंडरग्राउंड केबलिंग कराए जाने को लेकर नगर परिषद से एनओसी तक नहीं ली गई ।तथा धड़ल्ले से अंडरग्राउंड केबलिंग किए जाने से जहां- तहां पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हो रही है। सड़क मरम्मत के कारण सड़कें भी बर्बाद हो रही हैं। इसका खामियाजा जनता को भुगतना पड़ रहा है। पीएचईडी के जेई धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि बहुत मुश्किल से क्षतिग्रस्त पाइप लाइन का लोकेशन पता चल पाया है।इन सब से परे गौरतलब है कि विभागों में आपसी सामंजस्य नहीं होने के कारण ऐसी परिस्थिति शहर में पैदा हो रही है कोई देखने सुनने वाला नहीं है। वहीं दूसरी और नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी ने कहा कि मामले को लेकर संबंधित केबलिंग कराने वाले कंपनी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी।


















