
जमशेदपुर : जमशेदपुर के टाटा स्टील के कदमा केएफ 2 फ्लैट में हुई आगजनी की घटना को लेकर अब तक किसी तरह की कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है. इसको लेकर कर्मचारियों में काफी गुस्सा देखा जा रहा है. फ्लैट के लोग असुरक्षित है. फ्लैट में भी अपराधियों ने आगजनी की थी, लेकिन अब तक किसी तरह का कोई कार्रवाई नहीं की गयी, जिसका विरोध शुरू हो गया है. गुरुवार को जमशेदपुर के एसएसपी ऑफिस टाटा वर्कर्स यूनियन और इंटक के नेता पहुंचे. इसका नेतृत्व इंटक के राष्ट्रीय महासचिव और टाटा वर्कर्स यूनियन के सहायक सचिव नितेश राज, इंटक के जिला अध्यक्ष अंजनी पांडेय, टाटा वर्कर्स यूनियन के पुष्कर कुमार, मनोज कुमार, धनंजय कुमार, प्रमोद कुमार सिंह, मनोज कुमार सिंह, जेपी लेंका समेत अन्य लोग मौजूद थे. इन लोगों ने यहां प्रदर्शन किया और मांग की कि तत्काल अपराधियों की गिरफ्तारी की जाये और पुलिस की सुरक्षा प्रदान की जाये क्योंकि उसी फ्लैट में कई बार इस तरह की घटनाएं घट चुकी है. इन लोगों ने एक ज्ञापन भी सौंपकर कार्रवाई करने की मांग की है. पुलिस ने कार्रवाई का भरोसा दिलाया है.

















