
जमशेदपुर : जमशेदपुर पूर्वी के विधायक और पूर्व मंत्री सरयू राय का जन्म दिन भारतीय जन मोर्चा के पदाधिकारियों द्वारा सादगी से साकची स्थित जिला कार्यालय परिसर पर केक काटकर, बुके एवं गुलाब फूल देकर मनाया गया. इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से भारतीय जन मोर्चा के जिला के संयोजक रामनारायण शर्मा, कोल्हान के प्रभारी संजीव आचार्य, जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा के संयोजक अजय सिन्हा, साकची के विधायक जोगिंदर सिंह जोगी, जिला महिला संयोजक ब्यूटी तिवारी, जिला सहसंयोजक रतन महतो, साकची मंडल संयोजक धनजी पांडे, सीतारामडेरा मंडल संयोजक मनोज सिंह उज्जैन, चंद्रशेखर राव, विनोद राय, कृष्णा बनर्जी, आलोक रंजन, महिला नेत्री मिस्टू सोना, काकुली मुखर्जी, कमलजीत कौर, अविनाश कुमार, राकेश मंडल, नवीन कुमार, अकाश कुमार तारा सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी, सभी मंडल के संयोजक, सहसंयोजक, क्षेत्रीय कमेटी के सदस्यों मुख्य रूप से उपस्थित थे.

सभी ने बारी-बारी से विधायक सरयू राय को बुके, गुलदस्ता- गुलाब फूल देकर जन्मदिन की बधाई दिया एवं पैर छूकर उनसे आशीर्वाद-मार्गदर्शन लिया. इस दौरान उनको फोन पर भी लोगों ने बधाई दी. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी उनको बधाई दी है.

















