
जमशेदपुर : कोरोना का कहर जारी है. इधर पूर्वी सिंहभूम जिले की कमान संभालते ही उपायुक्त सूरज कुमार कोरोना को लेकर लगातार अपने मातहतों संग बैठक कर हर जरूरी कदम उठा रहे हैं. इधर गुरुवार देर शाम उपायुक्त पूरे एक्शन में नजर आए.
जहां अधीनस्थ अधिकारियों संग शहर के बाजारों में निकले और लोगों से घूम- घूम कर मास्क लगाने और शोषल डिस्टेंसिंग का पालन करने की अपील की. आपको बता दें कि कल ही जिले के उपायुक्त के रूप में योगदान दिया है. इससे पूर्व सूरज कुमार बतौर एसडीओ और उप विकास आयुक्त के रूप में जिले में योगदान दे चुके हैं.
[metaslider id=15963 cssclass=””]







